Rama ke shabd roop

Rama ke shabd roop

“रमा” एक ‘आकारान्त स्त्रीलिंग’ शब्द है | इस लेख में हम “रमा” शब्द के शब्द रूप के विषय में पढ़ेंगे | इस blog में (Rama ke shabd roop) मैंने “रमा” के शब्द रूप सातों विभक्तियों में विस्तारपूर्वक अध्यापन कराने का प्रयास किया है |

आकारान्त स्त्रीलिंग शब्द किसे कहते है ?

वह संज्ञावाचक मूल शब्द जिसका उच्चारण/शब्द के अंत में “आ” स्वर की ध्वनि/आ स्वर हो उसे ‘आकारान्त स्त्रीलिंग’ शब्द कहते हैं |

रमा (आकारान्त स्त्रीलिंग) शब्द रूप (Rama ke shabd roop)

विभक्ति: एकवचनम् द्विवचनम्  बहुवचनम्
प्रथमा       रमा रमे रमा:
द्वितीया     रमाम् रमे रमा:
तृतीया      रमया रमाभ्याम् रमाभि:
चतुर्थी       रमायै रमाभ्याम् रमाभ्य:
पञ्चमी       रमाया: रमाभ्याम् रमाभ्य:
षष्ठी          रमाया: रमयो: रमानाम्
सप्तमी       रमायाम् रमयो: रमासु
सम्बोधनम्   हे रमे ! हेरमे ! हे रमा: !

प्रश्न :- “रमा” शब्द के षष्ठी और सप्तमी विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?

“रमा” शब्दस्य षष्ठी- सप्तमी विभक्त्यो: द्विवचनं किम् भविष्यति ?

उत्तर – रमयो: |

प्रश्न :- “रमा” शब्द के तृतीया विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?

“रमा” शब्दस्य तृतीया विभक्ते: बहुवचनं किम् भविष्यति ?

उत्तर – रमाभि: |

प्रश्न :- “रमा” शब्द के द्वितीया विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?

“रमा” शब्दस्य द्वितीया विभक्ते: बहुवचनं किम् भविष्यति ?

उत्तर – रमा: |

प्रश्न :- “रमा” शब्द के चतुर्थी विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?

“रमा” शब्दस्य चतुर्थी विभक्ते: बहुवचनं किम् भविष्यति ?

उत्तर – रमाभ्य: |

प्रश्न :- “रमा” शब्द के सप्तमी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

“रमा” शब्दस्य सप्तमी  विभक्ते: एकवचनं किम् भविष्यति ?

उत्तर – रमायाम् |

प्रश्न :- “रमा” शब्द के प्रथमा और द्वितीया विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?

“रमा” शब्दस्य प्रथमा – द्वितीया विभक्त्यो: द्विवचनं किम् भविष्यति ?

उत्तर – रमे |

आकारान्त स्त्रीलिंग के शब्द कौन-कौन से होते है ?

लता, छात्रा, नायिका, गायिका, लेखिका, सुता, तनुजा, कन्या, महिला, वामा, अजा, धरा, वनिता, सीता, माया, गंगा, यमुना, तारा, निशा, आशा,  कृपा, छाया, लज्जा, कविता, सभा, उमा, सुधा, विद्या शिष्या, बालिका, अध्यापिका, शिक्षिका , वाटिका , माला , बाला , शाटिका , शिला, अश्वा, पूजा, चिन्ता, आज्ञा, भाषा, गीता  इत्यादि | इन सभी शब्दों के भी शब्द रूप “रमा” शब्द के शब्द रूप की तरह ही बनेंगे , क्योंकि ये सभी शब्द ‘आकारान्त स्त्रीलिंग’ शब्द हैं |

मै आशा करता हूँ कि मेरे द्वारा लिखे गए आकारान्त लता शब्द रूप (Rama Shabd Roop in Sanskrit) आपके लिए काफी उपयोगी होंगे |

Leave a Comment