Ram ke shabd roop राम (अकारान्त) शब्द रूप
राम एक अकारान्त पुल्लिंग शब्द है | आज हम राम के शब्द रूप के बारे में इस लेख में पढ़ेंगे | इस blog में (Ram ke shabd roop) मैंने राम के शब्द रूप, राम शब्द रूप का सातों विभक्तियों में हिन्दी अर्थ, इससे सम्बन्धित पूछे जाने वाले प्रश्न इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताने का प्रयास किया है | राम शब्द के शब्द रूप में तृतीया विभक्ति एकवचन और षष्ठी विभक्ति बहुवचन में रामेण और रामाणाम् अर्थात् “न” के स्थान पर “ण” आदेश होगा “रषाभ्याम् नो ण:” सूत्र से |
राम शब्द के शब्द रूप
विभक्ति एकवचनम् द्विवचनम् बहुवचनम्
प्रथमा राम: रामौ रामा:
द्वितीया रामम् रामौ रामान्
तृतीया रामेण रामाभ्याम् रामै:
चतुर्थी रामाय रामाभ्याम् रामेभ्य:
पञ्चमी रामात् रामाभ्याम् रामेभ्य:
षष्ठी रामस्य रामयो: रामाणाम्
सप्तमी रामे रामयो: रामेषु
सम्बोधनम् हे राम ! हे रामौ ! हे रामा: !
हिन्दी अर्थ (Ram ke shabd roop)
विभक्ति एकवचनम् द्विवचनम् बहुवचनम्
प्रथमा राम: रामौ रामा:
(राम ने) (दो राम ने) (रामों ने)
द्वितीया रामम् रामौ रामान्
(राम को) (दो राम को) (रामों को)
तृतीया रामेण रामाभ्याम् रामै:
(राम के द्वारा) (दो राम के द्वारा) (रामों के द्वारा)
चतुर्थी रामाय रामाभ्याम् रामेभ्य:
(राम के लिए) (दो राम के लिए) (रामों के लिए)
पञ्चमी रामात् रामाभ्याम् रामेभ्य:
(राम से) (दो राम से) (रामों से)
षष्ठी रामस्य रामयो: रामाणाम्
(राम का/के/की) (दो राम का/के/की) (रामों का/के/की)
सप्तमी रामे रामयो: रामेषु
(राम में) (दो राम में) (रामों में)
सम्बोधनम् हे राम ! हेरामौ ! हे रामा: !
(हे राम) (हे दो राम) (हे रामों)
मै आशा करता हूँ कि मेरे द्वारा लिखे गए राम के शब्द रूप (Ram Shabd Roop in Sanskrit) आपके लिए काफी उपयोगी होंगे |
प्रश्न :- राम शब्द रूप की सप्तमी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?
उत्तर – रामे |
प्रश्न :- राम शब्दरूप का पंचमी विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?
उत्तर – रामेभ्य: |
प्रश्न :- राम शब्दरूप का पंचमी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?
उत्तर – रामात् |
प्रश्न :- राम शब्द रूप की द्वितीया विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?
उत्तर – रामान् |
प्रश्न :- राम शब्द रूप की षष्ठी विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?
उत्तर – रामाणाम् |
प्रश्न :- राम शब्द रूप की तृतीया विभक्ति का एकवचन क्या होगा
उत्तर – रामेण |
प्रश्न :- राम शब्द रूप की सप्तमी विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?
उत्तर – रामयो: |