Muni ke shabd roop

मुनि के शब्द रूप – Muni ke shabd roop

     “मुनि” एक ‘इकारान्त पुल्लिंग’ शब्द है | आज हम “मुनि के शब्द रूप” के बारे में इस लेख में पढ़ेंगे | इस blog में (Muni ke shabd roop) मैंने मुनि के शब्द रूप और इससे सम्बन्धित पूछे जाने वाले प्रश्नों इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताने का प्रयास किया है |

विशेष – सभी ‘इकारान्त पुल्लिंग’ संज्ञा के शब्द रूप मुनि शब्द रूप के समान ही बनते है |

इकारान्त पुल्लिंग शब्द किसे कहते है ?

वह संज्ञावाचक मूल शब्द जिसका उच्चारण/शब्द के अंत में (ह्रस्व/लघु) “इ” स्वर की ध्वनि/“इ” स्वर हो उसे ‘इकारान्त पुल्लिंग’ शब्द कहते हैं |

इकारान्त पुल्लिंग के शब्द कौन-कौन से होते है ?

मुनि, कवि, कपि, गिरि, रवि, पाणि, हरि, भूपति (King), अग्नि (fire), अतिथि (guest),  रश्मि, राशि, तिथि, जलधि, विधि, अरि, ऋषि, इत्यादि | इन सभी शब्दों के भी शब्द रूप “मुनि” शब्द रूप की तरह ही बनेंगे, क्योंकि ये ‘इकारान्त पुल्लिंग’ शब्द हैं |

इकारान्त पुल्लिंग शब्द रूप (Muni ke shabd roop)

मुनि (इकारान्त पुल्लिंग) 

विभक्ति    एकवचन         द्विवचन         बहुवचन

प्रथमा      मुनि:               मुनी                  मुनय:

द्वितीया    मुनिम्             मुनी                  मुनीन्

तृतीया     मुनिना            मुनिभ्याम्          मुनिभि:

चतुर्थी      मुनये              मुनिभ्याम्          मुनिभ्य:

पञ्चमी      मुने:               मुनिभ्याम्          मुनिभ्य:

षष्ठी         मुने:               मुन्यो:                मुनीनाम्

सप्तमी     मुनौ                मुन्यो:                मुनिषु

सम्बोधनम्  हे मुने !           हे मुनी !             हे मुनय: !

अधिकांशतया 8, 9,10 कक्षा के विद्यार्थियों को इकारान्त पुल्लिंग शब्द रूप के विषय में कक्षा व परीक्षाओं में पूछा जाता है | इसलिए विद्यार्थियों की सहायता के लिए इकारान्त पुल्लिंग “मुनि” के शब्द रूप लिखे है |

शब्द रूप से सम्बन्धित प्रश्न –

प्रश्न :- 01. ‘मुनि’ शब्द का द्वितीया विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?

उत्तर – मुनी | (प्रथमा व द्वितीया विभक्ति में एक समान होता है |)

प्रश्न :- 02. ‘मुनि’ शब्द का तृतीया विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

उत्तर – मुनिना |

प्रश्न :- 03. ‘मुनि’ शब्द का षष्ठी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

उत्तर – मुने: | (पञ्चमी व षष्ठी विभक्ति में एक समान होता है |)

प्रश्न :- 04. ‘मुनि’ तृतीया विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?

उत्तर – मुनिभ्याम् | (तृतीया, चतुर्थी व पञ्चमी विभक्ति में एक समान होता है |)

प्रश्न :- 05. ‘मुनि’ शब्द का सप्तमी विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?

उत्तर – मुन्यो: | (षष्ठी व सप्तमी विभक्ति में एक समान होता है |)

प्रश्न :- 06. ‘मुनि’ शब्द का सप्तमी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

उत्तर – मुनौ |

प्रश्न :- 07. ‘मुनि’ शब्द का तृतीया विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?

उत्तर – मुनिभि: | 

1 thought on “Muni ke shabd roop”

Leave a Comment