Lata shabd roop in Sanskrit 

लता शब्द के शब्द रूप (Lata shabd roop in Sanskrit)

“लता” एक “आकारान्त स्त्रीलिंग” शब्द है | इस लेख में हम “लता” शब्द के शब्द रूप के विषय में पढ़ेंगे | इस blog में (Lata shabd roop in Sanskrit) मैंने “लता” के शब्द रूप, लता शब्द रूप का सातों विभक्तियों में हिन्दी अर्थ, इससे सम्बन्धित पूछे जाने वाले प्रश्न इत्यादि के विषय में विस्तारपूर्वक अध्यापन कराने का प्रयास किया है |

आकारान्त स्त्रीलिंग शब्द किसे कहते है ?

वह संज्ञावाचक मूल शब्द जिसका उच्चारण / शब्द के अंत में “आ” स्वर की ध्वनि / आ स्वर हो उसे ‘आकारान्त स्त्रीलिंग’ शब्द कहते हैं |

आकारान्त स्त्रीलिंग के शब्द कौन-कौन से होते है ?

रमा, छात्रा, नायिका, गायिका, लेखिका, सुता, तनुजा, कन्या, महिला, वामा, अजा, धरा, वनिता, सीता, माया, गंगा, यमुना, तारा, निशा, आशा,  कृपा, छाया, लज्जा, कविता, सभा, उमा, सुधा, विद्या शिष्या, बालिका, अध्यापिका, शिक्षिका , वाटिका , माला , बाला , शाटिका , शिला, अश्वा, पूजा, चिन्ता, आज्ञा, भाषा, गीता  इत्यादि | इन सभी शब्दों के भी शब्द रूप “लता” शब्द के शब्द रूप की तरह ही बनेंगे , क्योंकि ये सभी शब्द ‘आकारान्त स्त्रीलिंग’ शब्द हैं |

सभी ‘आकारान्त’ स्त्रीलिंग संज्ञा के शब्द रूप “लता” शब्द रूप के समान ही बनते है |

लता (आकारान्त स्त्रीलिंग) शब्द रूप (Lata shabd roop in Sanskrit )

विभक्ति: एकवचनम् द्विवचनम्  बहुवचनम्
प्रथमा       लता लते लता:
द्वितीया     लताम् लते लता:
तृतीया लतया लताभ्याम् लताभि:
चतुर्थी       लतायै लताभ्याम् लताभ्य:
पञ्चमी       लताया: लताभ्याम् लताभ्य:
षष्ठी          लताया: लतयो: लतानाम्
सप्तमी       लतायाम् लतयो: लतासु
सम्बोधनम् हेलते ! हे  लते ! हे लता: !

मै आशा करता हूँ कि मेरे द्वारा लिखे गए आकारान्त लता शब्द रूप (Lata Shabd Roop in Sanskrit) आपके लिए काफी उपयोगी होंगे |

प्रश्न :- “लता” शब्द के पंचमी और षष्ठी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

(“लता” शब्दस्य पंचमी – षष्ठी विभक्त्यो: एकवचनं किम् भविष्यति ?)

उत्तर – लताया: |

प्रश्न :- “लता” शब्द के तृतीया विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

(“लता” शब्दस्य तृतीया विभक्ते: एकवचनं किम् भविष्यति ?)

उत्तर – लतया |

प्रश्न :- “लता” शब्द के षष्ठी विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?

(“लता” शब्दस्य षष्ठी विभक्ते: बहुवचनं किम् भविष्यति ?)

उत्तर – लतानाम् |

प्रश्न :- “लता” शब्द के चतुर्थी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

(“लता” शब्दस्य चतुर्थी विभक्ते: एकवचनं किम् भविष्यति ?)

उत्तर – लतायै |

प्रश्न :- “लता” शब्द के सप्तमी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

(“लता” शब्दस्य सप्तमी  विभक्ते: एकवचनं किम् भविष्यति ?)

उत्तर – लतायाम् |

प्रश्न :- “लता” शब्द के प्रथमा और द्वितीया विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?

(“लता” शब्दस्य प्रथमा – द्वितीया विभक्त्यो: द्विवचनं किम् भविष्यति ?)

उत्तर – लते |

4 thoughts on “Lata shabd roop in Sanskrit ”

Leave a Comment