कवि के शब्द रूप – kavi ke shabd roop
“कवि” एक ‘इकारान्त पुल्लिंग’ शब्द है | आज हम “कवि के शब्द रूप” के बारे में इस लेख में पढ़ेंगे | इस blog में (kavi ke shabd roop) मैंने कवि के शब्द रूप और इससे सम्बन्धित पूछे जाने वाले प्रश्नों इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताने का प्रयत्न किया है |
विशेष – सभी ‘इकारान्त पुल्लिंग’ संज्ञा के शब्द रूप “कवि” शब्द रूप के समान ही बनते है |
इकारान्त पुल्लिंग के शब्द कौन-कौन से होते है ?
कपि, गिरि, मुनि, रवि, पाणि, हरि, भूपति (King), अग्नि (fire), अतिथि (guest), रश्मि, राशि, तिथि, जलधि, विधि, अरि, ऋषि, इत्यादि | इन सभी शब्दों के भी शब्द रूप “कवि” शब्द रूप की तरह ही बनेंगे , क्योंकि ये सभी शब्द ‘इकारान्त पुल्लिंग’ शब्द हैं |
इकारान्त पुल्लिंग शब्द किसे कहते है ?
वह संज्ञावाचक मूल शब्द जिसका उच्चारण/शब्द के अंत में (लघु) “इ” स्वर की ध्वनि/“इ” स्वर हो उसे ‘इकारान्त पुल्लिंग’ शब्द कहते हैं |
कवि (इकारान्त पुल्लिंग) शब्द रूप(kavi ke shabd roop)
कवि
विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा कवि: कवी कवय:
द्वितीया कविम् कवी कवीन्
तृतीया कविना कविभ्याम् कविभि:
चतुर्थी कवये कविभ्याम् कविभ्य:
पञ्चमी कवे: कविभ्याम् कविभ्य:
षष्ठी कवे: कव्यो: कवीनाम्
सप्तमी कवौ कव्यो: कविषु
सम्बोधनम् हे कवे ! हे कवी ! हे कवय: !
-
बालक के शब्द रूप – Balak shabd roop
-
वृक्ष के शब्द रूप (Vriksh ke shabd roop)
-
लता शब्द के शब्द रूप (Lata shabd roop in Sanskrit)
-
अजा (आकारान्त) शब्द रूप
अधिकांशतया 8, 9,10 कक्षा के विद्यार्थियों को इकारान्त kavi shabd roop (कवि शब्द के अनुसार ) के बारे में कक्षा व परीक्षाओं में पूछा जाता है | इसलिए विद्यार्थियों की सहायता के लिए इकारान्त पुल्लिंग “कवि” के शब्द रूप लिखे है |
शब्द रूप से सम्बन्धित प्रश्न –
प्रश्न :- 1. ‘कवि’ शब्द का द्वितीया विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?
उत्तर – कवी | प्रथमा व द्वितीया विभक्ति में एक समान होता है |
प्रश्न :- 2. ‘कवि’ शब्द का तृतीया विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?
उत्तर – कविभि: |
प्रश्न :- 3. ‘कवि’ शब्द का षष्ठी विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?
उत्तर – कविनाम् |
प्रश्न :- 4. ‘कवि’ तृतीया विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?
उत्तर – कविना |
प्रश्न :- 5. ‘कवि’ शब्द का सप्तमी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?
उत्तर – कवौ |
प्रश्न :- 6. ‘कवि’ शब्द का तृतीया विभक्ति का द्विवचन क्या होगा ?
उत्तर – कविभ्याम् |