Balak shabd roop

बालक के शब्द रूप – Balak shabd roop

बालक एक अकारान्त पुल्लिंग शब्द है | आज हम बालक शब्द रूप के बारे में इस लेख में पढ़ेंगे | इस blog में (Balak shabd roop) मैंने बालक शब्द रूप, बालक शब्द रूप का सातों विभक्तियों में हिन्दी अर्थ, इससे सम्बन्धित पूछे जाने वाले प्रश्न इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताने का प्रयास किया है |

Balak shabd roop

अधिकांशतया 6, 7, 8, 9,10 कक्षा के विद्यार्थियों को अकारान्त पुल्लिंग शब्द (बालक शब्द के अनुसार ) के बारे में कक्षा व परीक्षाओं में पूछा जाता है | इसलिए विद्यार्थियों की सहायता के लिए अकारान्त पुल्लिंग बालक के शब्द रूप लिखे है |

विशेष – सभी अकारान्त पुल्लिंग संज्ञा के शब्द रूप बालक शब्द रूप के समान ही बनते है |

अकारान्त पुल्लिंग के शब्द कौन-कौन से होते है ?

राम, छात्र, मानव, वृक्ष, गज, नायक, गायक, लेखक, अश्व, ग्रन्थ, कृष्ण, वृषभ,  क्षत्रिय, शूद्र, ईश्वर, दिवस, भक्त, शिष्य इत्यादि | इन सभी शब्दों के भी शब्द रूप बालक शब्द रूप की तरह ही बनेंगे , क्योंकि ये सभी शब्द अकारान्त पुल्लिंग शब्द हैं |

अकारान्त पुल्लिंग शब्द किसे कहते है ?

वह संज्ञावाचक मूल शब्द जिसके उच्चारण/शब्द के अंत में अ स्वर की ध्वनि/अ स्वर हो उसे अकारान्त पुल्लिंग शब्द कहते हैं |

बालक (अकारान्त पुल्लिंग) शब्द रूप (Balak shabd roop)

विभक्ति    एकवचन  द्विवचन  बहुवचन
प्रथमा       बालक: बालकौ बालका:
द्वितीया बालकम् बालकौ बालकान्
तृतीया    बालकेन बालकाभ्याम् बालकै:
चतुर्थी बालकाय बालकाभ्याम् बालकेभ्य:
पञ्चमी बालकात् बालकाभ्याम् बालकेभ्य:
षष्ठी बालकस्य बालकयो: बालकानाम्
सप्तमी बालके बालकयो: बालकेषु
सम्बोधन हे बालक ! हेबालकौ ! हे बालका: !

अर्थ बालक शब्द रूप का सातों विभक्तियों में हिन्दी

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालक:

(एक लड़के ने)

बालकौ

(दो लड़कों ने)

बालका:

(अनेक लड़कों ने)

द्वितीया बालकम्

(एक लड़के को)

बालकौ

(दो लड़कों को)

बालकान्

(अनेक लड़कों को)

तृतीया बालकेन

(एक लड़के के द्वारा)

बालकाभ्याम्

(दो लड़कों के द्वारा)

बालकै:

(अनेक लड़कों के द्वारा)

चतुर्थी बालकाय

(एक लड़के के लिए)

बालकाभ्याम्

(दो लड़कों के लिए)

बालकेभ्य:

(अनेक लड़कों के लिए)

पञ्चमी बालकात्

(एक लड़के से)

बालकाभ्याम्

(दो लड़कों से)

बालकेभ्य:

(अनेक लड़कों से)

षष्ठी बालकस्य

(एक लड़के का/के/की)

बालकयो:

(दो लड़कों का/के/की)

बालकानाम्

(अनेक लड़कों का/के/की)

सप्तमी     बालके

(एक लड़के में)

बालकयो:

(दो लड़कों में)

बालकेषु

(अनेक लड़कों में)

सम्बोधन हे बालक !

(ए लड़के)

हे बालकौ !

(ए लड़कों)

हे बालका: !

(ए लड़कों)

 

मै आशा करता हूँ कि मेरे द्वारा लिखे गए बालक शब्द रूप आपके लिए काफी उपयोगी होंगे |

प्रश्न :-1.  बालक शब्दरूप का पंचमी विभक्ति का एकवचन क्या होगा ?

उत्तर – बालकात् |

प्रश्न :- 2. बालक शब्द रूप की तृतीया विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?

उत्तर – बालकै:  |

प्रश्न :- 3. बालक शब्द रूप की षष्ठी विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?

उत्तर – बालकानाम्  |

प्रश्न :- 4. बालक शब्द रूप की तृतीया विभक्ति का एकवचन क्या होगा

उत्तर – बालकेन  |

प्रश्न :- 5. बालक शब्द रूप की सप्तमी विभक्ति का बहुवचन क्या होगा ?

उत्तर – बालकेषु  |

1 thought on “Balak shabd roop”

Leave a Comment